न्यायालय परिसर की निष्प्रयोज्य सामग्री की 28 मार्च को होगी नीलामी

न्यायालय परिसर की निष्प्रयोज्य सामग्री की 28 मार्च को होगी नीलामी

मीरजापुर, 16 मार्च। जनपद न्यायालय परिसर में रखी टूटी लोहे की अलमारियों, कूलर की बॉडी और अन्य निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामी 28 मार्च को की जाएगी। यह नीलामी अपराह्न 4 बजे नजारत अनुभाग, जनपद न्यायालय मीरजापुर के मीटिंग हॉल में संपन्न होगी।

अध्यक्ष नीलामी समिति एवं विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार न्यायालय परिसर में अनुपयोगी हो चुकी विभिन्न वस्तुओं का मूल्यांकन कर नीलामी के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इनमें बड़ी और छोटी लोहे की अलमारियां, कूलर की बॉडी, लोहे की कुर्सियां, हाइड्रोलिक कुर्सियां, लकड़ी की अलमारियां, टेबल, बेंच, कुर्सियां तथा एक जनरेटर शामिल है।

नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक बोलीदाता को 27 मार्च तक केंद्रीय नाजिर के यहां 10 हजार रुपये की धरोहर धनराशि जमा करनी होगी। उच्चतम बोली को अनुमोदन मिलने के बाद बोलीदाता को पूरी धनराशि तत्काल जमा करनी होगी, जबकि अन्य बोलीदाताओं की धरोहर धनराशि वापस कर दी जाएगी। उच्चतम बोली स्वीकार होने के बाद संबंधित बोलीदाता की धरोहर धनराशि वापस नहीं की जाएगी।

नीलामी से पूर्व इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस में केंद्रीय नाजिर से संपर्क कर सूचीबद्ध सामग्रियों का निरीक्षण कर सकते हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें