जंतर-मंतर की घटना पर जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी का प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र

जंतर-मंतर पर पत्रकारों के कार्य में बाधा पर जताई नाराजगी
जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मीरजापुर/नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों को समाचार संकलन एवं कवरेज करने से रोकने तथा उनके कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने की घटना पर जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी ने कड़ी आपत्ति जताई है। सोसाइटी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने और उनके कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सोसाइटी का कहना है कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने का कार्य करते हैं। यदि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को डराया-धमकाया जाता है अथवा उनके कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया जाता है, तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित होती है।

पत्र में मांग की गई है कि जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा पत्रकारों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने से रोकने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था और स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, जिससे देशभर में पत्रकार निर्भीक होकर अपना दायित्व निभा सकें।

जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सोसाइटी ने सरकार से इस मामले में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें