छात्रों से संवाद कार्यक्रम से पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाउस अरेस्ट, जताया विरोध

छात्रों से संवाद कार्यक्रम से पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाउस अरेस्ट, जताया विरोध

मिर्जापुर, 22 अगस्त। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर छात्रों से संवाद कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय, डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेजों में जाने से पहले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल एडवोकेट ने प्रशासन पर उन्हें हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया है।

डॉ. पटेल ने कहा कि प्रशासन द्वारा आवास पर पहुंचकर हाउस अरेस्ट किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था में तानाशाही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा और कांग्रेस छात्रों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में थाने के बाहर धरने पर बैठकर पीड़ित छात्र का मुकदमा दर्ज कराने का काम किया। उसी तरह मिर्जापुर में भी छात्रों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन चाहे जितना प्रयास कर ले, छात्रों से संवाद और उनकी समस्याओं को उठाने की लड़ाई को रोका नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें